रायपुर

स्वयं की बुराई के शक में बेल्ट से पिटाई
18-Mar-2024 4:13 PM
स्वयं की बुराई के शक में बेल्ट से पिटाई

दोंदेखुर्द में लाठी-डंडे से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18  मार्च।
स्वयं की  बुराई के शक में आरोपियों ने बेल्ट से पिटाई कर दी। अभनपुर पुलिस के मुताबिक इलाके के भरेंगाभाठा निवासी भुपेंद्र पुरेन और मुकेश गायकवाड़ अपने तीन तीन साथियों के साथ कल शाम आपस में भिड़ गए। भूपेंद्र ने मुकेश पर अपनी बुराई करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज हाथ मुक्के और बेल्ट से मारपीट की । दोनों ने रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। गोबरा के तर्री में मनोज व अन्य ने पुरानी रंजिश पर मो.समीर से  मारपीट की ।

इधर दोंदेखुर्द में कल रात गुटखा न देने को लेकर अनिकेत भारती गणेश भारती और अनुराग ने वीरेंद्र चतुर्वेदी के साथ गाली गलौज मारपीट की ।वीरेंद्र के पिता शत्रुघ्न लाल( 55)  ने विस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । वहीं अनिकेत( 22) ने सिविल लाइंस थाने में वीरेंद्र, धर्मेन्द्र और शत्रुघ्न पर मामला दर्ज कराया। इन पर अनिकेत ने अपने माता पिता के साथ गाली गलौज, डंडे से मार जान लेने की कोशिश का दर्ज कराया है। पुलिस इन सभी मामलों की 294,506क्च  बी,323,34 के अपराध दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट