रायपुर

होसबाले संघ के दूसरी बार सह कार्यवाह, डॉ. सक्सेना मध्य क्षेत्र भेजे गए
17-Mar-2024 7:13 PM
होसबाले संघ  के दूसरी बार सह कार्यवाह, डॉ. सक्सेना मध्य क्षेत्र भेजे गए

रायपुर, 17 मार्च। दत्तात्रेय होसबाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  के दूसरी बार सह कार्यवाह बनाए गए है। संघ की शुक्रवार से नागपुर में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में उन्हे चुना गया। इसी तरह से छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख डॉ पुर्णेंदु सक्सेना को मध्यक्षेत्र के  क्षेत्र संघचालक होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भौगोलिक संरचना के अनुसार मध्यक्षेत्र में मालवा, मध्यभारत, महाकोशल व छत्तीसगढ़ ऐसे 4 प्रान्त आते हैं। डॉ.सक्सेना की जगह टोपलाल वर्मा प्रांत प्रमुख बनाए गए हैं । वे दोनों कल रायपुर लौटने के बाद बैठक में छत्तीसगढ़ को लेकर हुए निर्णयों की जानकारी दे सकते हैं।


अन्य पोस्ट