रायपुर
नवा रायपुर में चौक-चौराहों, मार्गों, जलाशयों, पार्कों के नाम बदलेंगे
16-Mar-2024 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मार्च। बघेल सरकार के द्वारा नवा रायपुर के चौक चौराहों के रखे गए नाम बदले जाएंगे। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने अटल नगर में चौक-चौराहों, मार्गों, जलाशयों, पार्कों आदि के नामकरण के संबंध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की। श्री चौधरी ने समीक्षा कार्यवाही में ये पाया की वर्ष 2020 में गठित समिति द्वारा नामों की अनुशंसा करने में पारदर्शी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। नामकरण की प्रक्रिया में आमजनों से कोई भी सुझाव आमंत्रित नहीं किए गए ।
श्री चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर में नामकरण की संपूर्ण प्रक्रिया को पुन: पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे