रायपुर

सूचना आयुक्त के पद पर शुक्ला- चंद्रवंशी की नियुक्ति
16-Mar-2024 4:32 PM
सूचना आयुक्त के पद पर शुक्ला- चंद्रवंशी की नियुक्ति

रायपुर, 16 मार्च। राज्य सूचना आयोग में रिक्त आयुक्त के दो  पदों पर पूर्व आईएएस नरेंद्र शुक्ला, और नगर निगम के पूर्व उपायुक्त आलोक चंद्रवंशी की नियुक्त किया है। जीएडी ने यह आदेश जारी कर दिया है । इससे पहले चयन समिति की शुक्रवार सुबह  सीएम हाउस में बैठक हुई। बैठक में सीएम साय, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, सीएम सचिव मुकेश कुमार शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत राजधानी से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हुए। इस तरह कल हुई बैठक में  रिटायर्ड  आईएएस नरेंद्र शुक्ला और डिप्टी कमिश्नर आशीष चंद्रवंशी के नामों पर मुहर लगा दी है।

इनमें शुक्ला,डेढ़ वर्ष ही कार्य कर पाएंगे क्योकि वे एज बार के करीब हैं। वे बीरगांव और कोरबा के आयुक्त भी रहे हैं। उन्हें तीन वर्ष का कार्यकाल मिल सकता है। इन दो पदों के लिए जीएडी ने पिछले माह आवेदन आमंत्रित किए थे।

इसमें सौ से अधिक रिटायर्ड आईएएस आईपीएस, आईएफएस , वकील, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों ने अपने आवेदन जमा किए थे।


अन्य पोस्ट