रायपुर

54 लाख में बने सामुदायिक भवनों, नवीन शेड का लोकार्पण
15-Mar-2024 6:53 PM
54 लाख में बने  सामुदायिक भवनों, नवीन शेड का  लोकार्पण

रायपुर, 15 मार्च। स्कूल, उच्च शिक्षा, मन्त्री  बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक निधि मद से माता कर्मा वार्ड  67 के चंगोराभाटा में विभिन्न 7 स्थानों पर कुल 28 लाख रूपये से  नवनिर्मित 7 भिन्न सामुदायिक भवनों एवं एक स्थान पर रंगमंच का लोकार्पण किया।

पंकज विक्रम वार्ड 58 के  छत्तीसगढ़ नगर में 10 लाख रूपये से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, टिकरापारा में झेरिया यादव समाज के नवीन सामुदायिक भवन का 5 लाख रूपये की लागत से,  आजाद वार्ड 60 के भैरव नगर में 5 लाख रूपये में श्रमवीरों के लिए  निर्मित नवीन शेड और 6 लाख रूपये में सामुदायिक भवन एवं रंगमंच निर्माण  का लोकार्पण किया। अग्रवाल ने सभी वार्डवासियों, श्रमवीरों को  इन नए सामुदायिक भवनों, शेड, रंगमंच का पूर्ण सदुपयोग करने सहित इनके समुचित संधारण कार्य में निगम को सकारात्मक सहयोग देने का आव्हान  किया है।

पदोन्नति- रायपुर खनिज विभाग ने डीपीसी की अनुशंसा पर 14 निरीक्षकों को सहायक खनिज अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। ये सभी अपनी वरिष्ठता का दावा नहीं कर सकेंगे।


अन्य पोस्ट