रायपुर

होलिकोत्सव के लिए गांजा हरिद्वार ले जा रहे दे युवक पकड़ाए
15-Mar-2024 3:34 PM
होलिकोत्सव के लिए गांजा हरिद्वार ले जा रहे  दे युवक पकड़ाए

रायपुर, 15 मार्च। टिकरापारा पुलिस ने 21.400 किलो गांजे के साथ उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के दो युवकों को  गिरफ्तार किया।वे यह गांजा होलिकोत्सव को लिए हरिद्वार ले जा रहे थे। मुखबीर की सूचना पर थाना टीम ने  मठपुरैना के कांकेर रोडवेज के पास दो युवकों को  पकडा । पूछताछ में युवकों  ने अपने नाम ऋषभ शर्मा  उम्र 28 साल साकिन मोहल्ला चाकलान थाना कनखल हरिद्वार (उत्तराखण्ड),आदित्य सिंह उम्र 19 साल साकिन सुफिपुर अंगद थाना एवं तहसील नगिना जिला बिजनौर (उत्तरप्रदेश)  बताया। उनके पास रखे मरून रंग के  बैग की तलाशी लेने पर गांजा रखा था। जिसका वजन 20.400 किलोग्राम था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर  गांजा कीमत 2,14,000/रु जप्त कर धारा 20लसी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


अन्य पोस्ट