रायपुर

बैंकों में 17 फीसदी वेतन वृद्धि पर समझौता, 5 दिन अवकाश सहमति पर फैसला नहीं
12-Mar-2024 2:57 PM
बैंकों में 17 फीसदी वेतन वृद्धि पर समझौता, 5 दिन अवकाश  सहमति पर फैसला नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च। 
भारतीय बैंक संघ (आईबाए ) और बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच वेतन वृद्धि पर  सहमति बन गई है।लेकिन ये फैसला सरकार की ओर से नोटिफिकेशन आने के बाद ही प्रभावी होगा बैंक कर्मचारियों के वेतन में 17 प्रतिशत का जबरदस्त इजाफा किया गया है। यह वृद्धि वर्ष 22 से लंबित था। यह पहली बार हुआ है कि बिना हड़ताल, धरनादि के वेज रीविजन कर दिया गया । मुंबई में हुई बैठक में 5डे वीक पर सहमति बनी लेकिन फैसला नहीं हुआ है ।


अन्य पोस्ट