रायपुर

मल्टीलेवल पार्किंग के तीसरे फ्लोर पर यू ट्यूबर्स के लिए स्पेस देगा निगम
12-Mar-2024 2:41 PM
मल्टीलेवल पार्किंग के तीसरे फ्लोर पर यू ट्यूबर्स के लिए स्पेस देगा निगम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च।
यू ट्यूबर्स को मंच देने नगर निगम बड़ा फैसला किया है।  जयस्तंभ चौक के पास स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के तीसरे फ्लोर पर यू ट्यूबरों  शूटिंग समेत एडिटिंग एवं डबिंग के लिए जगह बनाई जाएगी। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में कल  हुई मेयर इन कौंसिल की बैठक में यह निर्णय हुआ।

मल्टीलेवल पार्किंग का तीसरा फ्लोर छह हजार वर्ग फुट से भी ज्यादा का है। यहां नगर निगम वर्किंग एण्ड इनोवेशन सेंटर बनाते हुए यू ट्यूबरों के लिए संभावनाओं के नये व्दार खोल रहा है। देश के कुछ महानगरों में इस तरह का प्रयोग हो चुका है।

ढेबर ने बताया कि राजधानी में लाइट  मेट्रो को सर्वे के लिए रशिया की टीम एक से दो माह में यहां आएगी। आक्सीजोन में 70 दुकानें आवेदकों को दो से ढाई लाख रूपए में आबंटित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने पर एमआईसी ने सहमति दी है । जवाहर बाजार की दुकानों से कोल्ड काल के किराए में छूट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

एमआईसी ने पैज रिपेयरिंग कार्य के लिए मेसर्स मेग्डम ईफ्रंा स्ट्रक्टचर कंपनी की 1.72 करोड़ की निविदा मंजूर की। वार्ड 50 के राम मंदिर के पास क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण के लिए 2 करोड़ की निविदा मंजूर की। इसी तरह से खम्हारडीह कचना रोड में 25 सौ किलो लीटर क्षमता की पानी टंकी का प्रस्ताव मंजूर किया।


अन्य पोस्ट