रायपुर
बाइक चोरी कर बेचने ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार
11-Mar-2024 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मार्च। शहर के अलग - अलग स्थानों से चुराए 3 बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे चोरी के आरोपी शेख सोहेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने ये बाइक आजाद चौक, डी.डी.नगर एवं कोतवाली इलाके ये चुराए थे।
पुलिस ने इनकी कीमत 1,06,000 रूपए बताया है। मुखबीर ने सूचना दी थी कि आजाद चौक क्षेत्र में एक युवक बाइक बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है। मौके पर पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने पूछताछ में अपना नाम शेख सोहेल पिता शेख मुक्कद्दर उम्र 18 साल निवासी ईदगाह भाठा आजाद चौक बताया। और वाहन के कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। कड़ाई से पूछताछ में उसने चोरी स्वीकारी। इस पर शेख सोहेल को गिरफ्तार कर उससे चोरी के 3 वाहन जप्त किया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे