रायपुर

घरौंदा आश्रय सेवा संस्था को 10 गद्दे, 5 वॉकर डोनेट
10-Mar-2024 7:27 PM
  घरौंदा आश्रय सेवा संस्था को 10 गद्दे, 5 वॉकर डोनेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च। आंध्र ब्राह्मण समाज रायपुर  की महिला विंग ने महिला दिवस एक अनूठे ढंग से मनाया। लाखे नगर चौक में स्थित घरौंदा आश्रय सेवा संस्था 10 रेगजीन कवर वाले मैट्रेस (गद्दे) और 5 वॉकर डोनेट किया।  मानसिक विकलांग बच्चों को चॉकलेट और खाद्य सामग्री भेंट दी।

 महिला विंग से आर रामलक्ष्मी, सी वी लक्ष्मी एवं श्रीदेवी अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं।

घरौंदा नामक संस्था मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को आश्रय प्रदान कर उनका पालन पोषण करती है । संस्था की फाउंडर श्रीमती मीना शर्मा ने वर्ष 2009 में इस संस्था की शुरुआत की थी। और इन दिनों  70 के आसपास मानसिक विकलांग अनाथ बच्चों की सेवा करती आ रही है। सरकार से उन्हें प्रति बच्चा रु 800 प्रतिमाह अनुदान प्राप्त होता जो कि पर्याप्त नहीं है।


अन्य पोस्ट