रायपुर

श्रीप्रयास परिवार ने कराया सामूहिक विवाह
10-Mar-2024 7:26 PM
श्रीप्रयास परिवार ने कराया सामूहिक विवाह

रायपुर, 10 मार्च। श्रीप्रयास परिवार ने महाशिवरात्रि पर आर्थिक स्थिति से कमजोर ऐसे परिवारो के युवक युवतियों छह जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह कराया । इस आयोजन में  दृस्टि द विजन, राम जानकी मंदिर सेवा समिति, आदिवासी नगारची समाज, गेंग्स ऑफ रायपुर, वैभव लक्ष्मी सेवा पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति समिति एवं  पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट