रायपुर
राजनाथ सिंह पहुंचे, सीएम हाउस में स्वागत
09-Mar-2024 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी पत्नी कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे