रायपुर
तीन निकायों में कार्यवाहक अध्यक्ष
07-Mar-2024 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 मार्च। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-13 की पार्षद श्रीमती अमरीका कृष्ण कुमार साहू को मारो नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद धनलाल देशलहरे सरगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद श्री परमानंद साहू को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन ने तीनों नगरीय निकायों में वर्तमान अध्यक्षों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष के रिक्त पदों की जानकारी देते हुए नए अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे