रायपुर
अयोध्या धाम रवाना हुए श्रद्धालु
07-Mar-2024 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 7 मार्च। प्रदेश शासन के विष्णु देव सरकार ने मोदी की गारंटी को लगातार पूर्ण कर रहा है, चाहे वह महतारी वंदन योजना या भगवान श्री राम लाल का दर्शन या नवीन नियुक्ति सभी गारंटी को पूर्ण किया जा रहा है। अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने मोदी की गारंटी कड़ी में 5 मार्च को सुबह श्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन रायपुर जाकर स्वागत ,सत्कार कर उन्हें रवाना किया गया जिसमें अभनपुर क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रद्धालु, भक्तगण निशुल्क अयोध्या धाम का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ,जनपद सदस्य सूरज साहू, सुरेश वर्मा सिंगारभाठा प्रमुख रूप से शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे