रायपुर

चुनाव में सर्व समाज भाजपा से अपने आरक्षण को रोकने का हिसाब लेगा- बैज
06-Mar-2024 7:57 PM
चुनाव में सर्व समाज भाजपा से अपने आरक्षण को रोकने का हिसाब लेगा- बैज

रायपुर, 6 मार्च। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में सर्व समाज के लोग भाजपा से अपने आरक्षण को रोकने का हिसाब लेंगे। आदिवासी, ओबीसी, अनुसूचित जाति तथा सामान्य सभी वर्ग के लोगों का अधिकार भाजपा ने रोका है। भाजपा की बदनीयती के चलते ही पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पारित 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक विगत 14 महीना से अधिक समय से राजभवन में लंबित है।

बैज ने कहा कि  भाजपाइयों के षड्यंत्र के चलते ही छत्तीसगढ़ के बहुसंख्यक अबादी को उनके शिक्षा और रोजगार के अधिकार को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले प्रावधान के 76 प्रतिशत आरक्षण से वंचित रखा गया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत आरक्षण, अनुसूचित जाति के लिए उनकी आबादी के अनुरूप 13 प्रतिशत आरक्षण और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान उस नवीन आरक्षण विधेयक 2022 में किया है।


अन्य पोस्ट