रायपुर
डुमरतराई सब्जी मण्डी में सवा लाख का जुआं एक दर्जन जुआंरी गिरफ्तार
06-Mar-2024 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मार्च। माना पुलिस ने दो अलग -अलग कार्रवाई में दबिश देकर एक दर्ज अधिक जुआरियों को पकड़ा है। ओंकार वैष्णव और उसके 5 साथी को जुआं खेलते गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में महेंद्र साहू और उसके 6 साथियों को पकड़ा है इनके कब्जे से कुल 1लाख 25 हजार की नगदी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली थी कि थोक सब्जी मंड़ी डुमरजराई के पास कुछ लोग जुआं खेल रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर माना पुलिस ने बताए गए स्थान को चिंहांकित कर जुआं खेल रहे ओंकार वैष्णव और उसके 5 साथी एवं एक अन्य मामले में महेंद्र साहू और उसके 6 जुआंरी साथियों के साथ एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा। इनके कब्जे से ताश की पत्ती और नगदी 64200 और 60950 रूपए कुल 1 लाख 25 हजार रूपए को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआं एक्ट 3,2 के तहत कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे