रायपुर

सरकार की वजह से पार्षद कोपभाजन का शिकार हो रहे
04-Mar-2024 6:38 PM
सरकार की वजह से पार्षद कोपभाजन का शिकार हो रहे

तीन माह से रूकी राशि जारी करने साव को दुबे का पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मार्च। डिप्टी सीएम (नगरीय प्रशासन) अरुण साव को पत्र लिखकर प्रमोद दुबे ने नगर निगम रायपुर के बकाया अनिवार्य निधि जारी करने का आग्रह किया है। दुबे ने कहा है तो राशि के अभाव में विकास कार्य पूर्णत: डेड होने के चलते रायपुर शहर ठहर गया है।

पूर्व महापौर एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने  कहा है कि 2023 24 के बार लाइसेंस की राशि 11 करोड़ 42 लाख 2022-23 के मुद्रांक शुल्क की राशि 45 करोड़ 44 लाख पार्षद महापौर निधि के लगभग 4 करोड़ कुल  62 करोड़ की राशि जो जनवरी में प्राप्त हो जाना था अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस कारण सभी विकास के कार्य ठप्प पड़ चुके हैं । चुनाव के पूर्व जो काम शुरू हुए थे उन्हें भी आधे बीच में रोक दिया गया है।

 प्रमोद दुबे ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता 4 दिसंबर को खत्म होने के बाद भी 200 करोड़ की अधो संरचना की राशि भी रोक दी गई है । नगर निगम के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी रकम को रोकना रायपुर की जनता के साथ अन्याय है।इसके विपरीत जो 70 विकास कार्य जिसमें अति अनिवार्य कार्य मुख्य रूप से नालो के निर्माण तथा सडक़ों से संबंधित है।उनके टेंडर लग चुके थे समिति से अप्रूवल भी हो चुका था उन सारे कार्यों को शासन द्वारा रोक दिया गया है। प्रमोद दुबे ने कहा है कि सामने बरसात का समय है भाठागांव जैसे मुख्य मार्ग में नाले नहीं होने के चलते 24 घंटे सडक़ में पानी रहता है,जो राजधानी को कलंकित करती है। 

प्रमोद दुबे ने कहा है कि निगम को जो राशि उनके हक अधिकार की है समय में नहीं मिलने के कारण  कार्य समय सीमा में नहीं हो पाता जिसके चलते प्रोजेक्ट कॉस्ट भी बढ़ जाते हैं इसके बारे में शासन में बैठे अधिकारी को भी कोई चिंता नहीं होती । नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह किया है कि रायपुर राजधानी होने के कारण छोटे-छोटे कामों के लिए प्रतिदिन राशि की आवश्यकता होती है इन्हीं पैसों से दैनिंदन के कार्य किए जाते हैं। विगत तीन माह से इतनी बड़ी राशि रोके जाने के कारण ये  कार्य नहीं हो पा रहे हैं।ऊपर से आए दिन अधिकारियों के दौरे वार्डों में होते हैं जहां समस्या होती है और राशि नहीं होने के चलते जनप्रतिनिधियों को एवं अधिकारियों को कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है। अत: रायपुर नगर निगम की अनिवार्य राशि 62 करोड़ तथा अधो संरचना मध्य के 200 करोड़ की राशि को शीघ्र जारी कर विकास कार्यों की गति को जारी रखने की मांग की है । प्रमोद दुबे ने बताया कि इस संबंध में कई पत्र शासन को जा चुके हैं लेकिन उस पर कोई गंभीरता से निर्णय नहीं हो पा

रहा है।


अन्य पोस्ट