रायपुर

अशोका पाम मेडोज़ परिसर में नव-निर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
04-Mar-2024 6:36 PM
अशोका पाम मेडोज़ परिसर में नव-निर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

रायपुर, 4 मार्च । पुराना धमतरी रोड डुण्डा स्थित अशोका पॉम मेडोज परिसर में नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान शिव, राधाकृष्ण,रामदरबार, और हनुमान की मुर्ति स्थापना प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। 4 से 9 मार्च तक चलने वाले आयोजन के प्रथम दिवस गणेश वंदन के साथ कलश यात्रा निकाली  गई। इस अवसर पर प्रवीणचंदन मोदी, राजीव अग्रवाल, छगनलाल मुदड़ा, राजेश अटलानी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट