रायपुर

बाल श्रवण योजना बधिर : अमले को बिना काम के वेतन, विभाग को ब्याज की राशि मिल रही
04-Mar-2024 4:06 PM
बाल श्रवण योजना बधिर : अमले को बिना काम के वेतन, विभाग को ब्याज की राशि मिल रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मार्च।   रमन सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना का बुरा हाल है। बीते पांच वर्षों में एक भी आपरेशन के प्रकरण सामने नहीं आए हैं। इस योजना में बच्चों के इलाज के लिए 10 लाख रूपए तक सरकार खर्च करती है।

राजधानी मेकाहारा  में इसी कारण श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चे एम्स रायपुर में कांक क्लियर इंप्लांट कराने के लिए जाते हैं एवं सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है। स्पीच थेरेपी के लिए प्रत्येक वर्ष 15000 दो वर्षों का ?30000 दिया जाता है। जानकारी के अभाव में कांकक्लियर इंप्लांट कराने वाले परिजन को जानकारी नहीं होती। विभाग भी जानकारी नहीं देता। विभाग के खाते में जमा राशि करोड़ों रुपए से  ब्याज कमाया जा रहा है। उसका उपयोग कहां किया जा रहा यह भी जांच का विषय है।

यह भी बताया गया है किअंबेडकर अस्पताल के नाक कान गला विभाग में ईयर मोल्ड टेक्नीशियन की नियुक्ति 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत है। आश्चर्य की बात है आज तक उनके द्वारा एक भी ईयर मोल्ड नहीं बनाया बिना कार्य के वेतन पा रहे हैं।  और लोगों को प्राइवेट अस्पताल में जाकर ईयर मोल्ड बनवाना पड़ रहा है । 20000 अधिक रुपए खर्च कर ऐसे में टेक्नीशियन की नियुक्ति आखिर क्यों की गई। नियुक्ति में भी फर्जीवाड़ा जिस ईयर मोल्ड टेक्नीशियन की नियुक्ति हुआ है वह ईयर मोल्ड टेक्नीशियन परीक्षा उत्तीर्ण नहीं है फर्जी दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति हुआ है शिकायत के बाद भी विभाग अध्यक्ष के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया।

इसी तरह से 4 अन्य कर्मचारी भी कार्यरत हैं। जून 2009 में सरकार ने बैचलर ऑफ आर्डियोलॉजी एंड स्पीच लेंग्वेज पैथोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी थी, और 32 पदों का सेटप भी दिया था। किन्तु अब तक इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

हाल में सीएम विष्णुदेव साय ने रेहान नामक बालक को मदद पहुंचाई। इससे पहले 5 वर्ष से अधिक समय में एक भी मरीज को मदद नहीं मिली। वहीं रमन सरकार ने 100 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया था। कोरबा, जशपुर, रायगढ़ जैसे खदान बहुल्य इलाकों में हियरिंग लास की समस्या से बच्चे और बड़े पीडि़त हैं। इनके इलाज के लिए यह योजना संजीवनी की तरह है। लेकिन स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की अंदेखी की वजह से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। और राशि बैंक में ही जमा पड़ी है। जानकारी और जागरूकता के अभाव में मरीज निजी अस्पतालों में लाखों रूपए खर्च करने

मजबूर हैं। 


अन्य पोस्ट