रायपुर
निगम का आधे से अधिक काम अपर आयुक्त गुप्ता को
03-Mar-2024 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 मार्च। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को कार्य आबंटित कर दिया है। जारी आदेश अनुसार गुप्ता को सामान्य प्रशासन, राजस्व, स्वास्थ्य , आरटीआई का प्रथम अपीलीय अधिकारी, समय सीमा प्रकरण, जनशिकायत, जनचौपाल, पीएम, सीएम कार्यालय से प्राप्त शिकायतों, निदान 1100 एवं जिला कार्यालय से प्राप्त शिकायत पत्रों का निराकरण, महतारी वंदन, पीएम विश्वकर्मा पीएम स्वनिधि एवं वार्डो का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण भी करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे