रायपुर
चुनाव में सभी मोर्चा निभाएंगे अहम रोल- वर्मा
02-Mar-2024 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 मार्च। भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा की बैठक 4 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित की गई है। बैठक में समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्ष आमंत्रित हैं।
बैठक में सभी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे