रायपुर

पिछले वर्ष के मुकाबले फरवरी में सी-जीएसटी में 12 और छत्तीसगढ़ में 4 प्रतिशत वृद्धि
02-Mar-2024 2:34 PM
पिछले वर्ष के मुकाबले फरवरी में सी-जीएसटी में 12 और छत्तीसगढ़ में 4 प्रतिशत वृद्धि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च।
कल ही समाप्त हुए फरवरी में सकल माल और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1,68,337 करोड़ राजस्व संग्रहण दर्ज किया । जो फरवरी -23 की तुलना में 12.5 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि घरेलू लेनदेन से जीएसटी में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि से प्रेरित रही और वस्तुओं के आयात से जीएसटी में 8.5 प्रतिशत  की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध 1.51 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.6त्न की वृद्धि दर्शाता है। राज्य वार वृद्धि के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही।

वित्त वर्ष 2023-24 में लगातार जारी है मजबूत प्रदर्शन फरवरी 24 तक, चालू वित्त वर्ष के लिए कुल सकल जीएसटी संग्रह 18.40 लाख करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि के संग्रह से 11.7त्न अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए औसत मासिक सकल संग्रह 1.67 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में एकत्रित 1.5 लाख करोड़ से अधिक है। चालू वित्त वर्ष के लिए फरवरी 2024 तक रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध 16.36 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 
फरवरी 2024 के कलेक्शन का विवरण

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) 31,785 करोड़
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) 39,615 करोड़
एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी)84,098 करोड़, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 38,593 करोड़ शामिल हैं

उपकर 12,839 करोड़, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 984 करोड़ शामिल हैं
अंतर-सरकारी समझौता: केंद्र सरकार ने एकत्रित आईजीएसटी से सीजीएसटी को 41,856 करोड़ और एसजीएसटी को 35,953 करोड़ का निपटान किया। नियमित निपटान के बाद इसका कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 73,641 करोड़ और एसजीएसटी के लिए 75,569 करोड़ है।
 


अन्य पोस्ट