रायपुर

भाजपा का किसान महाकुंभ 9 को राजनाथ सिंह आ रहे
02-Mar-2024 2:31 PM
भाजपा का किसान महाकुंभ 9 को  राजनाथ सिंह आ रहे

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  2 मार्च।
भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक  8 मार्च को  ठाकरे परिसर  में होगी। इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। अगले दिन 9 मार्च को  साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा। जिसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  संबोधित करेंगे। इस महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में किसान मोर्चा की रायपुर जिला ईकाईयों की संयुक्त बैठक  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  तोखन साहू के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।  उक्त बैठक में रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गज्जू साहू एवम रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिल नायक सहित जिला ईकाई , मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। किसान महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की गई और दायित्व सौंपा गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि किसान महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का संबोधन होगा। श्री साहू ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया है। 

बैठक में प्रदेश मंत्री नवीन कातिमा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रवीश गुप्ता , विलास , प्रदेश मीडिया प्रभारी निश्चय बाजपेई, कमलेश राजपूत, जिला महामंत्री किसान मोर्चा रामेश्वर पटेल , उपाध्यक्ष विनय साहू, संतोष साहू, जिला मंत्री शरद ताम्रकार, छगन साहू, मीडिया प्रभारी चंदन राजपूत, कार्यालय मंत्री गिरीश अवधिया, नितिन शर्मा, गुड्डा तिवारी, मंडल अध्यक्ष पुष्प राज , राजेय वर्मा आदि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट