रायपुर

छोटे भाई की हत्या कर मां को कॉल से बताया, गिरफ्तार
26-Feb-2024 4:18 PM
छोटे भाई की हत्या कर मां को कॉल से बताया, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी।
पखवाड़े भर बाद राजधानी में एक और शूट आउट हुआ। शहर  में बीती आधी रात बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या कर दी। रिंगरोड नंबर 3 स्थित सैफायर ग्रीन फेस 2 निवासी आरोपी बड़े भाई पियूष झा ने अपने छोटे भाई पराग झा को गोली दी। हत्या के बाद अपनी मां को वीडियो कॉल करके छोटे भाई की हत्या की सूचना भी दी। इसके बाद आरोपी पियूष झा गन समेत मौके से  फरार हो गया।  विधानसभा थाने के पुलिस के अधिकारी मौके पर  पड़ताल कर रहे हैं। 

मां ने पुलिस को बताया कि दोनों बेटे उनसे अलग रहते थे और ऐव्योरॉन टेक्नोलोजी प्रा. लि. नाम से ड्रोन सप्लाई का बिजनेस करते थे। और मैग्नेटो मॉल स्थित ऑफिस साथ जाते थे।  आरोपी पीयूष झा शराब पीने का आदी था और रोजाना दोनों के बीच जमकर विवाद होता था।  आधी रात को अपने ही घर में हत्या के बाद आरोपी पीयूष झा ने कैपिटल होम्स सड्डू में रहने वाली अपनी मां को वीडियो कॉल करके छोटे भाई की हत्या की सूचना दी और गन समेत मौके से थार जीप से फरार हो गया। आरोपी के पास गन थी इसकी कोई जानकारी नहीं है।  हत्या की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे को सील कर अलसुबह एफएसएल  की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए शव को भेजा गया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी ज़ब्त कर लिया है।

माँ ने स्वयं पुलिस को बताया

माँ ने स्वयं पुलिस को बताया कि उसके छोटे बेटे पराग झा को उसके बड़े भाई पीयूष झा ने गोली मारी और  अपनी कार से भाग गया है। इस पर  शहर में तुरंत नाकेबंदी की गई आरोपी के कार का नंबर एवं मोबाइल नंबर ज्ञात कर उसको डीडीनगर क्षेत्र में पकड़ा। माँ ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक साथ ड्रोन रिपेयर का कार्य करते हैं। दोनों भाइयों के बीच आये दिन मारपीट होती थी आरोपी नशे का आदी है। लेकिन मां के मुताबिक बताया जा रहा है कि किसी युवती को लेकर आरोपी पीयूष डिप्रेशन में जरूर रहता था।


अन्य पोस्ट