रायपुर
शकुन डहरिया के कब्जे वाले सामुदायिक भवन का इंटीरियर यहाँ देखे
25-Feb-2024 10:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी। पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया की अध्यक्षता वाली राजश्री सद्भावना समिति के कब्जे वाले सामुदायिक भवन का यह परिवर्तित इंटीरियर है। इस पर मंत्री रहे पति के अधीनस्थ स्मार्ट सिटी और नगर निगम के फंड से तीन करोड़ रूपए खर्च किए गए। वह भी एक निजी समिति के आफिस के लिए। मानो यह राशि शिव डहरिया ने कमाई हो।
महंगे परदे, फर्नीचर, लाइट्स, वाडरोब सेट्स, माड्यूलर किचन, 75 इंची टीवी, एक दर्जन एसी और न जाने कैसी कैसी सुविधाएं जुटाई गईं। जो इस भवन को लग्जिरियस होटल बनाता है। अंततः पोल खुली और आज खाली करना पड़ा। निगम ने इसे अपने कब्जे मेम लेकर सील कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे

