रायपुर
सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ तथा कनिष्ठ की परीक्षा 25 को
23-Feb-2024 9:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 फरवरी। व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ तथा कनिष्ठ परीक्षा 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक 59 परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए उत्तम प्रसाद रजक, डिप्टी कलेक्टर एवं आशुतोष देवांगन, डिप्टी कलेक्टर नोडल अधिकारी तथा केदार पटेल सहायक संचालक कौशल विकास रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे