रायपुर

सीएम के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया रक्तदान
23-Feb-2024 2:22 PM
सीएम के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 23 फरवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में अभनपुर युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में फल वितरण, व रक्तदान करके मनाया।

भाजयुमो जिलामहामंत्री गौरव शर्मा ने कहा कि जिस तरह से सुशासन के प्रतीक छत्तीसगढ़ के मुखिया ने जिस तरह से इन दो महीनों मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया हैं चाहे किसानों को 2 साल का बोनस देने का काम हो, प्रदेश में अठारह लाख गरीबों को आवास देने का काम हो, 21 क्विंटल 3100 में धान खरीदी हों, पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई से करवा कर पारदर्शिता की बात हो, महतारी वंदन योजना की शुरूआत व पं दीनदयाल भूमीहीन योजना के लिए बजट हो य बिजली बिल हाफ योजना हो, आवास के लिए मुफ्त में रेत देने की घोषणा हो।

अभनपुर के बेद्री में नवमहाविद्यालय की घोषणा हो ऐसे अनेक कार्य विष्णुदेव साय सरकार ने तेजी करते हुए निर्णय लिये हैं जिससे पूरे प्रदेश में ख़ुशहाली का माहौल है। इन सबके लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित व जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके कुशलता की कामना की।


अन्य पोस्ट