रायपुर

बैगा आदिवासियों की हत्या पर सदन में शोर गुल, कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी
23-Feb-2024 2:11 PM
बैगा आदिवासियों की हत्या पर सदन में शोर गुल, कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी।
कवर्धा में बैगा आदिवासियों  की हत्या का मामले पर सदन में जमकर शोर गुल मचा। कांग्रेस के विधायकों ने हत्या कर जला देने की घटने के इस  मामले को शून्य काल में उठाया। वे कामरोको प्रस्ताव के जरिए चर्चा की मांग की। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,देवेंद्र यादव  अनिला भेडिय़ा ने चर्चा की मांग उठाई। कांग्रेस का आरोप चार लाख का मुआवजा देकर कर प्रकरण छुपाने कि कोशिश कीव गई है। 

देवेंद्र ने कहा कि यह बैगा आदिवासियो की हत्या को साजिश कर छुपाने का मामला है। सावित्री मांडवी ने कहा कि आदिवासियों की सुरक्षा में सरकार असफल रही है। इसलिए काम  रोको प्रस्ताव के जरिए चर्चा कराई जाए। इसे  लेकर सदन में हंगामा किया। 

कांग्रेस  विधायकों ने सरकार विरोधी   नारेबाजी शुरू की। इसका सत्ता पक्ष ने भी विरोध किया। इस शोर गुल में स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी।


अन्य पोस्ट