रायपुर

राम वनगमन पथ पर अब तक 84 करोड़ खर्च
23-Feb-2024 2:09 PM
राम वनगमन पथ पर अब  तक 84 करोड़ खर्च

विधानसभा में जवाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी।
प्रदेश में राम वनगमन पथ के तहत अभी तक विभिन्न स्थलों के निर्माण और अन्य कार्यों पर करीब 84 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। यह जानकारी संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

भाजपा सदस्य मोतीलाल साहू सवाल के जवाब में संस्कृति मंत्री ने बताया कि राम वनगमन पथ योजना के तहत अभी तक विभिन्न स्थलों में किए गए निर्माण, और अन्य कार्यों में कुल 84 करोड़ 31 लाख का भुगतान किया जा चुका है। 

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिजम बोर्ड के द्वारा अनुबंधित एजेंसी वाप्कोस लिमिटेड को राम वनगमन पथ योजना के अंतर्गत क्रियान्वयन कार्य दिया गया है। इसके अतिरिक्त संबंधित जिला कलेक्टर, और डीएफओ द्वारा कार्यों का क्रियान्वयन किया गया है। अनुबंधित एजेंसियों द्वारा निविदा की कार्रवाई की गई है। 


अन्य पोस्ट