रायपुर
शाह का स्वागत किया सीएम साय, डिप्टी शर्मा ने
22-Feb-2024 8:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। यहीं से वे पहले कोंडागांव, फिर जांजगीर जाएंगे। श्री शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री संगठनात्मक बैठक के लिए कोंडागांव और जांजगीर में जनसभा करेंगे। भाजपा 24 घंटे सक्रिय रहने वाली पार्टी है। हम किसी को हराने के लिए सक्रिय नहीं रहते। बल्कि भारत के वैभव को बढ़ाने के लिए काम करने वाले लोग हैं। अभी चूंकि फिर से चुनाव है इसलिए सक्रिय हुए हैं। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीते मोदी की सरकार फिर बने इसका आगाज फिर से हो गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे