रायपुर

बर्थडे, वेडिंग एनीवर्सरी पर आम नागरिक भी करा सकेंगे न्योता भोज
22-Feb-2024 4:06 PM
बर्थडे, वेडिंग एनीवर्सरी पर आम  नागरिक भी करा सकेंगे न्योता भोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी।
  जिला प्रशासन ने न्योता भोज के आयोजन के लिए सम्पर्क नंबर जारी किया है।  इस सम्बन्ध में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आग्रह किया है कि आम नागरिक व कर्मचारी अपने जीवन के विशेष अवसरों जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य कोई अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज दे, इससे बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार मिलेगा और इससे अपनत्व की भावना विकसित होगी। 

कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर ने सम्पर्क नंबर जारी कर दिए है। आम जन जिला नोडल अधिकारी  एम. मिंज मो. 9669579114, विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी  नरेंद्र कुमार साहू मो. 9770993997,  आरंग नोडल अधिकारी  एन.पी. कुर्रे, मो. न. 9826166158, अभनपुर नोडल अधिकारी अजय वर्मा मो. न. 9926147484,  धरसींवा नोडल अधिकारी  संजयपुरी गोस्वामी मो. न. 9424203077,  तिल्दा नोडल अधिकारी लिकेश्वर जाहिरे मो. न. 9770747291 में सम्पर्क कर न्योता भोज दे सकते है। 

17 फरवरी को रायपुर  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज की शुरुआत की। उनके आग्रह पर अब तक 10 स्कूलों में न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजन किया जा चुका है।
 


अन्य पोस्ट