रायपुर

एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए 34 कंपनियों ने किया एमओयू
22-Feb-2024 3:58 PM
एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए  34 कंपनियों ने किया एमओयू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी।
प्रदेश में एथेनॉल प्लांट की स्थापना के लिए कुल 34 कंपनियों ने एमओयू किया है। इनमें से एक कंपनी में उत्पादन शुरू हो गया है। यह जानकारी उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

कांग्रेस सदस्य श्रीमती शेषराज हरवंश ने जानना चाहा कि प्रदेश में एथेनॉल प्लांट की स्थापना के लिए कितनी कंपनियों ने एमओयू किया है? इसके जवाब में उद्योगमंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि प्रदेश में 34 कंपनियों ने एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए एमओयू किया है। 

उन्होंने बताया कि 9 प्लांट बेमेतरा जिले में बिलासपुर में 1, दुर्ग में 3, जगदलपुर में 1, जांजगीर-चांपा में 1, कवर्धा-महासमुंद में 1-1, मुंगेली में 2, रायगढ़ में 1, और रायपुर में 3 प्लांट की स्थापना प्रस्तावित है। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि सरगुजा में 1 प्लांट लगना है। उन्होंने बताया कि 9 कंपनियों ने स्थल के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू की है। अभी इन कंपनियों ने प्लांट स्थापना के लिए जमीन चिन्हित नहीं की है। उन्होंने बताया कि एक प्लांट में उत्पादन शुरू भी हो चुका है। 
 


अन्य पोस्ट