रायपुर
किसी और के भूखंड अपने नाम करने वाला ठग समीर गिरफ्तार
21-Feb-2024 2:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी। कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने वाले आरोपी समीर खान गिरफ्तार किया गया।
गंजपारा स्टेशन रोड, रायपुर निवासी आसिफ अहमद ने पिछले माह गंज पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने समीर खान के द्वारा अपने के दादा स्व. यार मोहम्मद के नाम के जमीन जो सिंग पैलेस के सामने गंजपारा स्टेशन रोड मकान नंबर 20/600/1,2, 202598, 20/599 नगर निगम के रिकार्ड में दर्ज है, को कूटरचित दस्तावेज पेश कर अपने नाम में दर्ज करा लिया है।
इस प्रकरण में तलाशी के बाद समीर खान को पकड़ा गया।उसने पूछताछ करने पर ठगी को स्वीकार किया।कलिंग नगर गुढिय़ारी निवासी समीर खान पूर्व में भी जालसाजी, धोखाधड़ी एवं ठगी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे