रायपुर

शाह कल छत्तीसगढ़ दौरे पर
21-Feb-2024 2:02 PM
शाह कल छत्तीसगढ़ दौरे पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव अभियान शुरू करने आ रहे हैं। वे  बस्तर के साथ कांकेर  महासमुंद तीन लोकसभा क्षेत्र की कलस्टर स्तरीय बैठक लेंगे। इसके बाद जांजगीर कलस्टर बैठक में भी शामिल होंगे। मंगलवार को रायपुर क्लस्टर के इन लोकसभा सीटों  के संयोजक पूर्व मंत्री व  विधायक राजेश मूणत ने शाह के जांजगीर प्रवास के मद्देनजर आवश्यक बैठक की। और सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

श्री मूणत ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अमित शाह जी के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके जांजगीर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। 
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल लोकसभा सह प्रभारी  गुरुपाल सिंह भल्ला लोकसभा संयोजक एवं जिला सक्ति जिला अध्यक्ष  कृष्णकांत चंद्रा लोकसभा सह संयोजक द्वय  दिनेश लाल जांगड़े एवम डॉ खिलावन साहू जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष  गुलाब सिंह चंदेल समेत वरिष्ठ नेता व भाजपा जिला एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट