रायपुर
शेर सुअर को लेकर हुई चुटकियां
21-Feb-2024 2:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी। विधानसभा में आज शेर सुअर को लेकर पक्ष विपक्ष के विधायकों ने खूब चुटकियां ली। प्रश्न काल में डॉ चरण दास महंत के प्रश्न पर चर्चा मेंं यह मुद्दा उठा। महंत का नाम पुकारते हुए स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि नेताजी सुअर और बाघ की बहुत चिंता करते हैं अच्छी बात है मूक पशुओं की चिंता करें। भाजपा के अजय चंद्राकर ने कहा कि नेताजी बहुत सेंसेटिव हैं।
धर्मजीत सिंह ने कहा कि नेताजी गंभीर मसले उठाते हैं।अध्यक्षजी एक छोटा सा बाघ का बच्चा इन्हे भी उपलब्ध करा दें। महंत ने कहा कि अध्यक्ष जी आप राजघराने से ताल्लुक रखते हैं, यह मसला आप को सौंपता हूं?। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि शेर के प्रश्न मेें सुअर घुस आया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे