रायपुर
पीएससी परीक्षा नियंत्रक, संचालक खेल बदले गए
20-Feb-2024 4:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सालों से रायपुर में पदस्थ अफसरों के तबादले
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी। राज्य शासन ने वर्षों से राजधानी में जमे राज्य प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। इनमें पीएससी-21 से जुड़ी परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और रायपुर कलेक्टोरेट के दोनो संयुक्त कलेक्टरों को बस्तर, सुकमा नारायणपुर भेजा है। इससे पहले पिछले माह ही सरकार ने पीएससी सचिव जेके ध्रुव को भी हटा दिया था। संचालक खेल रहीं पुलिस अफसर श्वेता सिन्हा को हटा दिया है । वह पिछले चार वर्ष से पदस्थ रहीं हैं। उनकी जगह उप सचिव स्वास्थ्य रहीं तनुजा सलाम को नियुक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे