रायपुर
राज्य कर्मचारी संघ की कोर कमेटी ने रमन से मांगा डीए
19-Feb-2024 8:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के कोर कमेटी की बैठक रविवार को हुई। प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विभिन्न कर्मचारी समस्याओं पर चर्चा हुई। इनमें केन्द्र के समान महंगाई भत्ता सातवें वेतन मान के लम्बित एरियर्स, विभिन्न विभागों में वर्षों से लम्बित पदोन्नति ,वेतन विसंगति,आदि मुदनदे थे।
बैठक के पश्चात कोर ग्रुप के प्रतिनिधि मंडल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों के लम्बित महंगाई भत्ता भुगतान कराने ज्ञापन दिया। डॉ. सिंह ने शीघ्रता शीघ्र मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में रिखी राम साहू, अरविंद ओझा, टी आर देवांगन नागेन्द्र सिंह सहित संघ के सदस्य सम्मिलित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे