रायपुर
छत्रपति शिवाजी जयन्ती पर तात्यापारा में कार्यक्रम
18-Feb-2024 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 फरवरी। महापौर एजाज ढेबर एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर में जीई तात्यापारा चौक स्थित मेजर यशवंत गोरे चौक के पास छत्रपति शिवाजी की अश्वारोही प्रतिमा 19 फरवरी को सुबह 10:30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित अश्वारोही प्रतिमा स्थल में प्रतिमा स्थल सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, अश्वारोही प्रतिमा स्थल की पुष्पसज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे