रायपुर

जगदलपुर से गांजा लाकर यूपी में खपाने की फिराक में था, पकड़ाया
17-Feb-2024 6:25 PM
जगदलपुर से गांजा लाकर यूपी में खपाने की फिराक में था, पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ीनाका ओव्हर ब्रीज के नीचे जगदलपुर से गांजा लाकर यूपी ले जाने के लिए बस का इंतजार करता तस्कर को पुलिस ने पकड़ा। उसके कब्जे से 5 किलो 700 ग्राम गांजा को जब्त किया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत 50 हजार रूपए है। आरोपी के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को  मुखबीर से सूचना मिली कि टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ीनाका ओव्हर ब्रीज के पास एक व्यक्ति अपने पास गाजा रखा है। और उसे बेचने करने की फिराक में है। टिकरापारा पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना मनोज कुमार उम्र 32 साल निवासी ग्राम सेमरापुर प्रसाद पोस्ट सेमरा पुरे परसाद बस्ती उत्तर प्रदेश का होना बताया। वह बैंग में गांजा रखा हुआ था। जिस पर पुलिस ने मनोज कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.700 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 50 हजार रूपए को जब्त कर  नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट