रायपुर

फल दूकान में अधेड़ महिला से मारपीट, अपराध दर्ज
17-Feb-2024 6:24 PM
फल दूकान में अधेड़ महिला से मारपीट, अपराध दर्ज

रायपुर, 17 फरवरी। खमतराई इलाके में एक फल दुकान में काम करने वाले युवक से मारपीट हो गई। इसे देख झगड़ा शांत कराने आई महिला को आरोपी विक्की साहू ने हाथ मुक्का से पिटाई कर दी।

 फल दुकान के संचालक एस योगेश राव ने खमतराई थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आरबीएच कालोनी के पास रहता है। और वहीं कालोनी के पास उसकी फल की दूकान है। शुक्रवार को वहां पर विक्की साहू दूकान पर आ गया और किसी बात को लेकर दूकान के कर्मचारी से गाली गलौज करने लगा। दूकान के सामने बहस होता देख झगड़ा शांत कराने आई योगेश राव की मां एस सोनी राव के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की। योगेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विक्की साहू के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट