रायपुर

रोहित तोमर, मैनेजर पर सूदखोरी का एक और मामला दर्ज, तीन लाख कर्ज के बदले 30 लाख वसूल चुके
17-Feb-2024 6:24 PM
रोहित तोमर, मैनेजर पर सूदखोरी का एक और मामला दर्ज, तीन लाख कर्ज के बदले 30 लाख वसूल चुके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। वीआईपी रोड स्थित हाईपर क्लब शूटआउट में जेल में बंद रोहित तोमर, उसके मैनेजर योगेश सिंहा पर सूदखोरी का एक और मामला दर्ज किया गया।रामनगर गुढिय़ारी निवासी रामकुमार गुप्ता से कर्ज देने के बदले अत्यधिक ब्याज  की दर पर रकम वसूल चुके थे।

 रामकुमार गुप्ता ने कल चौकी रामनगर में लिखित आवेदन देकर बताया कि रोहित तोमर से  3 वर्ष पूर्व लिए 5 लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके एवज में 3 माह पूर्व रोहित तोमर और इसके सहयोगी योगेश सिन्हा ने गाली  गलौज कर अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी।और गुप्ता से अब तक नकदी और ज्वेलरी  मिला कर 30 लाख रुपये जबरन वसूल किया। और उसे प्रताडि़त करते रहे हैं  इस रिपोर्ट पर गुढिय़ारी में भादवि की धारा 323, 506, 294, 342, 365,384,34 एवं छग साहूकारी अधिनियम 1934 की धारा 4 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट