रायपुर

महामंत्रियों के काम बांटे किरण ने
17-Feb-2024 6:22 PM
महामंत्रियों के काम बांटे किरण ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने अपने महामंत्रियों के कार्य प्रभार बदले हैं। इनमें संजय श्रीवास्तव से सरगुजा संभाग का प्रभार वापस लेकर रामजी भारती को दिया गया है । उन्हें पार्टी से संबंधित 27 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अतिरिक्त वे दुर्ग संभाग , नगरीय निकाय, सोशल मीडिया, और सहयोग केंद्र का भी काम देखेंगे।रामू रोहरा,बस्तर-रायपुर संभाग, केंद्रीय कार्यक्रम, मुख्यालय प्रभारी,भरत लाल वर्मा बिलासपुर संभाग,पंचायतें,सभी मोर्चे और प्रदेश नेताओं के प्रवास, रामजी भारती सरगुजा संभाग और सभी प्रकोष्ठों का काम देखेंगे।

किसान,ओबीसी मोर्चे में नए अध्यक्ष,महामंत्री

इसी तरह से किसान और ओबीसी मोर्चे में नए अध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त किया है। तोखन साहू किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष,कोमल राजपूत उपाध्यक्ष,ओपी चंद्रवंशी, आलोक ठाकुर महामंत्री, राकेश चंद्राकर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र नायक उपाध्यक्ष,डॉ.खिलावन साहू, टेकेश्वर जैन महामंत्री और श्रीमती तुलसी साहू को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।


अन्य पोस्ट