रायपुर

रिहायशी इलाके में चांदी गलाने की फैक्ट्री, संचालक पकड़ाया
17-Feb-2024 2:04 PM
रिहायशी इलाके में चांदी गलाने  की फैक्ट्री, संचालक पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी।
जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने  आज शांतिनगर में छापा मारा। जहां  अंतरराज्यीय चांदी तस्कर को पकड़ा। उसने रिहायशी इलाके में चांदी गलाने की फैक्ट्री लगा रखी थी। जो बीते दो साल से चला रहा था। आरोपी हरियाणा का मूल निवासी बताया गया है।  

इससे पहले 12 फरवरी को मोहल्ला वासियों ने संयुक्त हस्ताक्षरित शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग कर चुके थे। इसमें कहा था कि न्यू शाति नगर, वार्ड क्र. 30. जोन क्र. 03, पुराना पाईप फेक्ट्री रोड टंडन डेयरी के सामने वाली गली  में एक व्यक्ति अपने रिहायसी मकान के 388 के भूतल में बड़ी-बड़ी मशीने लगाकर चांदी गलाने एवं उनसे बस्तुऐ बनाने की फैक्ट्री (कारखाना) लगाया है। उक्त फैक्ट्री में नाईट्रीक एसीड, साल अमोनिया एवं अन्य केमिकल का उपयोग किया जा रहा है। उक्त फैक्ट्री (कारखाना) में लगी मशीने बहुत जयादा आवाज भी करती हैं जिससे अगल-बगल एवं पीछे के मकान में झनझनाइट होती है। 

वहीं केमिकल का उपयोग करने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ  आंखों में जलन खांसी हो रही है। स्वर यंत्र में सुजन आ रही है एवं लगभग सभी लोग अलग-अलग रोगों से पीडि़त हो रहे है । फैक्ट्री  के बाजू में कैंसर पीडि़त व्यक्ति भी रहते हैं। यह फैक्ट्री रिहायशी एरिया में बगैर किसी अनुमति के अवैध रुप से  रात्रि साढे 3 बजे तक चलता रहता है और लोगों का आना-जाना लगा रहता है मशीनों की आवाज और केमिकल की गंध से रात में भी मोहल्लेहवासियों को सोने में बहुत परेशानी हो रही है। 

फैक्ट्री में लगातार अन्य प्रदेश के लोगों का आना-जाना लगा रहता हैं। वहां कार्य करने वाले मजूदर एवं मिस्त्री भी अन्य प्रदेश से बुलवाये गये है जो अत्याधिक न्यूसेस पैदा कर रहे है। चांदी को गलाने के लिये नाईट्रीक एसीड, साल अमोनिया एवं अन्य केमिकल के उपयोग के साथ-साथ उच्च तापमान से गरम किया जाता है जिससे कभी भी विस्फोट होने की संभावना है और कभी भी अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है, नियमानुसार रिहायसी एरिया में फैक्ट्री (कारखाना) संचालित नहीं किया जा सकता है। 

उपरोक्त कारखाना रिहायसी इलाके में बनाया गया है जो कि विधि विरुद्ध नगर निगम के प्रावधानों के विपरीत है । माननीय महोदय से निवेदन है कि फैक्टी (कारखाना) के विरुद्ध अविलंब कार्यवाही कर मोहल्लेवासियों के स्वास्थ्य एव जीवन की रक्षा की जाये। 
 


अन्य पोस्ट