रायपुर

आधा दर्जन गौ तस्कर गिरफ्तार
17-Feb-2024 2:03 PM
आधा दर्जन गौ तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी।
कुम्हारी टोल नाके में पकड़ाए  गौ वंश तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर समेत 6 तस्कर गिरफ्तार किया हैं। हैदराबाद निवासी मास्टरमाइंड इब्राहीम कुरैशी और यूपी निवासी शाहनवाज और रायपुर निवासी शानू कुरैशी,आमिर रजा और खेमचंद कुर्रे समेत धमतरी के ओंकार कुर्रे गिरफ्तार किया गया। आमनाका पुलिस पड़ताल कर रही है। परसों गौ सेवकों के एक दल ने सिमगा से इनका पीछा कर कुम्हारी में कर्नाटक पासिंग ट्रक को पकड़ा था। जहां ड्राइवर और कंडक्टर ट्रक छोडक़र फरार हे गए थे। दो दिनों की सघन पड़ताल के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त ट्रक एवं क्रेटा जब्त किया गया। ट्रक में ले जाए जा रहे 83 पशुओं में से 72 जीवित पाए गए थे।जिन्हें जरवाय, कबीरनगर के गौशाला में रखा गया है । वहीं  11 मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर दफनाया गया है।आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में  धारा 283, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. एवं पशु परिवाहन नियम की धारा 47 (ए), 54(1), 54(2), 54(3) तथा पषुओं के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 के धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 कि धारा 4, 6, 7, 9, 10, 11 का अपराध दर्ज किया गया है। 

बुधवार को को प्रार्थी शिवम ठाकुर  ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गौ सेवा समीति से जुड़ा हुआ है।  13 -14  की दरम्यानी रात्रि में ट्रक क्रमांक- 1338 में 83 कृषक पशुओं को क्रुरता पूर्वक भरकर कत्लखाना ले जाया जा रहा की उसे सूचना प्राप्त हुई। उक्त संबंध में पुलिस को सूचना देने व वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु वह अपने सहयोगियों के साथ ट्रक वाहन को पता करने हेतु पहुंचे। जो आरोपियों द्वारा खारून नदी पुल के पास वाहन रोककर चालक एवं सहायक वाहन को छोडकर भाग गये।
 


अन्य पोस्ट