रायपुर

चार दिनों के लिए ट्रेनें रद्द
16-Feb-2024 6:33 PM
चार दिनों के लिए ट्रेनें रद्द

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी।  नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन की गर्डर लॉन्चिंग और अप और डाउन लाइन पर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 24, 25 फरवरी  और 6 एवं 7 मार्च कुल चार दिन  तीन घंटे तीस मिनट तक किया जायेगा। इस वजह से कुछ यात्री ट्रेनों को रद्द कर कुछ के रास्ते बदल कर चलाया जाएगा । जो  इस प्रकार है:-

रद्द होने वाली गाडियां:-

 24 फरवरी’ एवं 06 मार्च,  को  08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

 24 फरवरी’  एवं 06 मार्च,  को  08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

24 फरवरी’ एवं 6 मार्च,  को  08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

 24 फरवरी’ एवं 06 मार्च,  को  08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

 24 फरवरी’  एवं 06 मार्च, को  08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।

24 फरवरी’ एवं 06 मार्च,  को 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।

24 फरवरी’ एवं 06 मार्च,  को  08713 गोंदिया- गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द ।  24 फरवरी’एवं 6 मार्च, को 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

25 फरवरी’ एवं 07 मार्च, को 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

24 फरवरी’ एवं 06 मार्च,  को गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

5 मार्च, 2024 को  18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

 07 मार्च, को  18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

 24 फरवरी’  एवं 07 मार्च  को  12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी  एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

मार्ग परिवर्तित गाडियां:

24 फरवरी’  एवं 06 मार्च, को गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी ।


अन्य पोस्ट