रायपुर

रोहित तोमर का एकाउंटेंट गिरफ्तार, पांच साल से था फरार
16-Feb-2024 6:29 PM
रोहित तोमर का एकाउंटेंट गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। वीआईपी रोड के हाइपर क्लब शूट आउट में जेल याफ्ता गुंडा-बदमाश रोहित तोमर ,रूबी सिंह तोमर का एकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वेद प्रकाश सिंहा के खिलाफ 5 वर्षो से थाना सिटी कोतवाली में धारा 384,327,506 बी, 34 भा.द.वि. एवं धारा 384,327, 323, 294, 506 बी,34 भा.द.वि. में फरार था। वेद प्रकाश सिंहा रोहित तोमर, रूबी तोमर के लेनदेन को करता था लेखा जोखा इसके खिलाफ  जिलेभर में कई अपराध दर्ज हैं।

जय कुमार बदलनी निवासी जमा मस्जिद के सामने हलवाई लाइन सिटी कोतवाली ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि रोहित सिंह तोमर एवं रूबी तोमर से अपने ज्वेलरी दुकान में पैसे की कमी होने से 5,लाख रूपए ब्याज में कर्ज के तौर पर लिया था।  जिसका 1लाख 75 हजार रुपए उसने तत्काल ब्याज के तौर पर जमा कर दिया था।  बाकी 3,25,000/ रुपए किस्तों में दिया । लेकिन तोमर भाईयों द्वारा  लगातार 5000 रूपए  ले जाते थे, जिसका हिसाब करने कहने पर उनके द्वारा अभी और पैसा है कह कर चले जाते थे एवं सोना खरीदने पर कुछ रकम देकर बाकी हिसाब में जोड़ देना । इस प्रकार उनके द्वारा हिसाब करने पर 2 करोड़ पांच लाख रुपए का हिसाब मांगने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर  कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 384,327,506बी,34 भा.द.वि. पंजीबद किया था।

प्रकरण में रोहित सिंह तोमर ,वीरेंद्र सिंह तोमर रोहित उर्फ रूबी सिंह तोमर , कमल नारायण कुर्रे , विनोद चौरसिया और आर्यन उर्फ संतोष हबलानी को गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी वेद प्रकाश सिंहा मौके से फरार हो गया।

एक अन्य प्रकरण में जया कच्छावा  निवासी बुढ़ापारा रायपुर द्वारा शिकायत पर रोहित सिंह तोमर ,रूबी सिंह तोमर, वेद प्रकाश सिंह द्वारा पैसा मांगने,ब्लैकमेल करने, अश्लील गाली गुप्ता कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी की शिकायत पर धारा 384 327 294 323 506बी ,34 भा.द.वि.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रोहित तोमर,रूबी तोमर ,वेद प्रकाश सिंहा द्वारा उनके घर में जाकर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी, मारपीट एवं फोन पर भी पैसे के संबंध में उगाही करते थे।

5 वर्षों से प्रकरण में फरार चल रहे वेद प्रकाश सिंहा को साई विला भाटागांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अब चलेगा बुलडोजर

इस बीच पुलिस के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक अब जल्द ही तोमर परिवार के ठिकानों पर बुलडोजर चलेगा। पुलिस ने कोर्ट के हवाले से इसकी अनुमति मिलने की सूचना फेसबुक पर जारी किया।


अन्य पोस्ट