रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी। राजनांदगांव जिले और डोंगरगढ़ विकासखंड के स्कूलों में खरीदी में अनियमितता पर कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शिकायत को लेकर उलझे रहे। हर्षिता शिकायतों को उठातीं रहीं मंत्री एक भी न होने का जवाब देते रहे । अंतत: स्पीकर डॉ रमन सिंह ने मिली शिकायतें मंत्री को देने कहा।
प्रश्न काल में हर्षिता ने जनवरी-21 से 24 तक डीईओ, बीईओ को देय मद और उसके उपयोग की जानकारी चाही थी? मंत्री ने जवाब में कहा कि वेतन भत्ते, यात्रा भत्ता, फर्नीचर- पुस्तकालय-लेखन- विग्यान सामग्री खरीदी जैसे दर्जन भर मदों में राशि दी जाती है। इस पर हर्षिता ने कहा कि डीईओ को वर्ष 20-21 में 16लाख दिए गए जबकि खर्च 32.95 लाख,21-22 में 28.61लाख, 23-24 में अब तक 15.14लाख खर्च किए गए। कुल 80.64 लाख खर्च किए गए। वहीं छोटी छोटी सामग्री खरीदी में 2.34 करोड खर्च किए। ऐसी क्या खरीदी की गई ।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट टीवी पर 10.43लाख का खर्च बताया गया है जबकि इसके लिए ग्रामीणों से चंदा लिया गया। ऐसी शिकायतें हैं। मंत्री अग्रवाल ने ऐसी शिकायतों से इंकार करते हुए कहा कि विभागीय पैसे से काम कराए गई हैं। विधायक ने कहा कि अकेले डोंगरगढ़ विस क्षेत्र से ही 15-16 गांवों से शिकायत मिली है। मंत्री ने फिर इंकार किया और कहा कि निविदा के जरिए खरीदे गए। इस पर स्पीकर डॉ सिंह ने कहा कि शिकायत दे दीजिए।