रायपुर

शक्ति वंदन अभियान में विधायक हुए शामिल
16-Feb-2024 2:19 PM
शक्ति वंदन अभियान में  विधायक हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 16 फरवरी। ग्राम पंचायत केंद्री में विधानसभा स्तरीय शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान के माध्यम से आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक प्रदीप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने सरकार की योजनाओं को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजना चला रही है को समूह की महिलाएं इसका लाभ उठाएं। जिसमें महिलाओं की शक्ति का प्रदर्शन सफलता की कहानी के माध्यम से दीदियों द्वारा बताया गया कि आज समूह में जुड़ के दीदियां कैसे घर से कैसे घर से बाहर निकल पा रही है, यहां तक की खुद आजीविका करके लाखों रुपया कमा रहे हैं।

कार्यक्रम में गतिविधि संचालन के लिए महिला समूह को चेक एवं बैंक लोन का वितरण किया गया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठन एवं महिला समूह को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना लखपति दीदी अभियान को सफल बनाने हेतु विशेष मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण जिला महामंत्री चेतना गुप्ता एवं बिहान महिला समूह लोग व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट