रायपुर

गौ तस्करी कंटेनर का ड्राइवर कंडक्टर पकड़ से बाहर
15-Feb-2024 4:10 PM
गौ तस्करी कंटेनर का ड्राइवर  कंडक्टर पकड़ से बाहर

 मंत्री ने कहा-सख्त होगी कार्रवाई 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी।
बुधवार रात कुम्हारी नाके में गौवंश की तस्करी में पकड़ाए कंटेन


र  के ड्राइवर, कंडक्टर 36 घंटे बाद भी पकड़ से बाहर हैं। वे बुधवार रात कुम्हारी नाके में  पुलिस और गौ सेवकों से  घिर जाने के बाद कंटेनर छेड़ कर भाग गए थे  आमानाका पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। टीआई के मुताबिक कंटेनर  दो नंबर प्लेट से चलाया जा रहा था। पुलिस इनमे से एक नंबर जो कर्नाटक आरटीओ पासिंग के आधार पर मालिक या ट्रांसपोर्ट कंपनी की पड़ताल कर ड्राइवर ,कंडक्टर   की तलाश कर रही। टीआई ने कहा कि टीम कर्नाटक भेजी जाएगी। 

इस बीच गौ तस्करी को लेकर राजधानी में मचे बवाल के बीच कृषि और पशुपालन मंत्री  रामविचार नेताम ने कहा कि किसी भी स्थिति में गौ तस्करों और गौ माता की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके ऊपर सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आज कहा कि ये कंटेनर किसका हैं? इस कंटेनर का मालिक कौन हैं?भाजपा के पूर्व विधायक से इस कंटेनर का क्या रिश्ता हैं?

सारी चीजों का खुलासा होना चाहिए। हमारा आरोप है कि भाजपा जब भी सरकार में आती हैं गौ तस्करी कराती हैं, देश के सबसे बड़े बीफ निर्यातक भाजपा और संघ से जुड़े हैं।


अन्य पोस्ट