रायपुर
चौलेश्वर हटाए गए, केशव ओबीसी कांग्रेस के नए अध्यक्ष
15-Feb-2024 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। एआईसीसी ने ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर को हटा दिया है। यह कार्रवाई किसी शिकायत पर की गई या रूटीन है, यह स्पष्ट नहीं किया गया है।
चौलेश्वर चंद्राकर की नियुक्त पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल में हुई थी। और वे तत्समय के चांपा जांजगीर में सक्रिय रहे हैं। इसे लेकर सक्ती विधायक डॉ महंत संतुष्ट नहीं थे। वे कई बार चौलेश्वर को हटाने कह चुके थे। लेकिन वह बचते रहे हैं। अंतत एआईसीसी ने आज चौलेश्वर को हटाते हुए महासमुंद के केशव चंद्राकर को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे